रामनवमी के समय क्यों याद आता है भागलपुर?
हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में चैत्र रामनवमी के समय भागलपुर हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहता है. वजह है इस मौक़े पर आयोजित होने वाले रामनवमी के जुलूस. और उस दौरान हिंदू तथा मुसलमानों के बीच पैदा होने वाली तनावपूर्ण स्थिति.
कहने के लिए तो ये एक शोभा यात्रा होती है, लेकिन दिखाने के लिए ताक़त का इस्तेमाल होता है. अभी तक के जुलूसों में देखा गया है कि सरेआम हथियार लहराए जाते हैं. डीजे की तेज़ बीट पर भड़काऊ गाने बजाए जाते हैं. नारे लगाए जाते हैं.
तनाव वाली स्थिति तब पैदा होती है जब जुलूस नाथनगर और इसके आसपास के मुस्लिम बहुल इलाक़ों से गुज़रता है.
पिछली बार के रामनवमी जुलूस के दौरान पैदा तनाव के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे पर आरोप लगा था.
नाथनगर थाने में अर्जित के ख़िलाफ़ एफ़आईआर भी दर्ज हुई थी. बाद में उन्होंने ख़ुद पटना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
इस बार फिर से रामनवमी के मौक़े पर जुलूस अथवा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था.
पटना से भागलपुर जाने के लिए फरक्का एक्सप्रेस पकड़ने के दौरान जब हम पटना जंक्शन पहुंचे तो वहां का नज़ारा हैरान कर देने वाला था.
रामनवमी अगले दिन थी. लेकिन पटना जंक्शन महावीर मंदिर के गेट पर आठ बजे रात से ही लाइन लगनी शुरु हो गई थी. एक दिन पहले से ही राम भक्तों की ऐसी आस्था देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता था कि अगर पटना के रामभक्त ऐसे हो सकते हैं तो फिर भागलपुर के रामभक्तों का आलम कैसा होगा.
सुबह के साढ़े तीन बजे तक हम भागलपुर पहुंच चुके थे. रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने पर नज़ारा रामनवमीमय दिख रहा था. सड़कों पर वंदनद्वार बनाए गए थे. चारों तरफ़ भगवा लहरिया और पताकाएं लहरा रही थीं. शहर के मंदिरों को धोने और साफ़-सफ़ाई का काम चल रहा था. सुबह रामनवमी की पूजा होनी थी और जुलूस निकलने थे.
लेकिन सुबह होने पर रामभक्तों के लिए एक बुरी ख़बर आई. और वो यह कि जुलूस को शनिवार के लिए रोक दिया गया था. ज़िला प्रशासन ने किसी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी थी.
प्रशासन के अनुसार शनिवार को भागलपुर में पुलिस बल की संख्या कम थी. जुलूस बेहद संवेदनशील मसला था, इसलिए कोई भी चूक भारी पड़ सकती थी.
एहतियातन शनिवार के बजाय रविवार को जुलूस निकालने का तय हुआ. रामनवमी के पूरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.
कैसे निकला जुलूस और उस दौरान क्या हुआ
रविवार को दिन के दो बज रहे थे. शहर के हर चौक चौराहे पर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी थी. साथ चल रहे स्थानीय पत्रकार रंजन सिंह ने कहा कि आम दिनों में भागलपुर की सड़कों पर इतनी पुलिस नहीं होती है. इस बार चुनाव और रामनवमी साथ हैं, इसलिए सतर्कता ज़्यादा है.
रामनवमी पर निकलने वाली भगवा क्रान्ति की शोभा यात्रा/जुलूस फिलहाल आदमपुर चौक पर थी. जिस गाड़ी पर राम की आदमक़द मूर्ति को रखकर घुमाया जा रहा था, वह आदमपुर चौक के पास पंक्चर हो गई थी.
गौशाला से निकला जुलूस क़रीब ढाई घंटे तक आदमपुर चौक पर ठहरा रहा. जब जुलूस वहां पहु़ंचा था तब मुश्किल से 60-70 लोग उसमें शामिल दिख रहे थे. लेकिन राम रथ का पंक्चर ठीक होने तक वहां सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई थी.
माथे पर केसरिया साफा लपेट कर और भगवा वस्त्र धारण किए रामभक्तों के हाथों में झंडे भी भगवा ही थे. हर झंडे पर लिखा था जय श्री राम. कुछ के हाथों में तिरंगा भी दिख रहा था. नारे लग रहे थे… "वंदे मातरम-जय श्री राम".
आदमपुर चौक से मनाली चौक होते हुए कचहरी चौक, फिर घंटाघर चौक, ख़लीफ़ाबाग चौक, कोतवाली चौक होते हुए तिलकामांझी यूनिवर्सिटी के रास्ते जुलूस को बूढ़ानाथ (वृद्धेश्वरनाथ) मंदिर तक जाना था.
ख़लीफ़ाबाग चौक पहुंचते-पहुंचते जुलूस विशाल रूप धारण कर चुका था. नारों की गूंज बढ़ती जा रही थी. आगे-आगे मोटरसाइकिल से चल रहे युवकों ने एक्सलरेटर तेज़ कर दिया था. लहरिया कट मारते हुए आगे बढ़ रहे थे. हॉर्न की आवाज़ इतनी तेज़ कि राह चलते लोग अचानक सकपका जाते. महिलाएं और बच्चे पहले से रास्ता छोड़कर सड़क के किनारे खड़े हो जाते.
जुलूस जिस रास्ते से गुज़रता वो रास्ता थोड़ी देर के लिए ब्लॉक हो जा रहा था. कुछ सड़कों पर गाड़ियों की लंबी क़तारें लगी थीं. पुलिस भी जुलूस के साथ चल रही थी.
अभी तक सबकुछ ठीक चल रहा था. जुलूस की मंज़िल क़रीब आ रही थी. बूढ़ानाथ मंदिर से पहले चौक पर सब लोग इकट्ठे हो रहे थे. अब आख़िरी पड़ाव आने वाला था, इसलिए जो लोग जुलूस को बीच से छोड़ कर चले गए थे वो भी आख़िर में शामिल हो जाना चाहते थे.
वृद्धेश्वर नाथ मंदिर वाली गली की शुरुआत में ही एक मस्जिद मिलती है. अगल बगल कुछ मुसलमानों के घर और दुकानें भी हैं.
चौक तक जुलूस के आने की सूचना पाकर दुकानदार बाहर से रखे हु़ए अपने सामान अंदर करने लगे. कुछ दुकानों के शटर भी गिर चुके थे.
जैसे ही जुलूस ने गली में प्रवेश किया, अचानक लड़के उग्र हो गए. नारेबाज़ी तेज़ हो गई. पतली सी गली में एक साथ दर्जनों लोग हॉर्न बजा रहे थे, कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था.
मस्जिद के सामने जुलूस थोड़ी देर के लिए ठहर गया. ढोल, ताशे, नगाड़े बजने लगे. नारेबाज़ी तेज़ हो गई. अगल बग़ल के घर-परिवारों से बड़े, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी देख रहे थे कि किस तरह कु़छ अतिउत्साही युवा भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे चीख़-चीख़ कर लगा रहे हैं.
रामनवमी में वंदे मातरम और भारत माता की जय लगाने का मक़सद या फिर औचित्य क्या है?
जुलूस को लीड कर रहे भगवा क्रांति के अध्यक्ष सह संस्थापक कुणाल सिंह बीबीसी को कहते हैं, "हमारा एक ही मक़सद है राम मंदिर को बनवाना. आज राम का जन्म हुआ था. हमलोग उसी का उत्सव मना रहे हैं. भगवा क्रांति का उद्देश्य है भेदभाव की करो विदाई, सारे हिंदू भाई-भाई."
पिछली बार नाथनगर में जो विवाद हुआ था और उसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हुई थी, क्या उसमें भगवा क्रांति के लोग नहीं थे?
कुणाल साफ़ इन्कार कर देते हैं. वे कहते हैं, "वो कौन लोग थे उसकी जांच वीडियो के ज़रिए हुई थी. अगर भगवा क्रांति के लड़के होते तो अबतक पहचान में आते नहीं! किया कोई और था, आरोप हमपर लगा दिया गया."
तो वे कौन लोग थे? कुणाल कहते हैं, "मुझे कैसे मालूम कौन लोग थे. अब आप ही बताइए कि इतने बड़े जुलूस में कोई हुड़दंगी आकर घुस जाता है तो मैं कैसे रोक पाउंगा उसको?''
पुलिस के रिकार्ड में पिछले साल की हिंसा के आरोप अर्जित शाश्वत चौबे के अलावा कुणाल सिंह पर भी लगे थे. बावजूद इसके एक बार फिर से उन्हें जुलूस निकालने की इजाज़त मिल गई.
उस घटना के मुख्य अभियुक्त भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने भी बीबीसी से बातचीत में एक दिन पहले कहा था कि वे भी जुलूस में ज़रूर रहेंगे. हालांकि, अर्जित दिख नहीं रहे थे.
अर्जित की फेसबुक टाइम लाइन बता रही थी कि वे पटना में हुए रामनवमी जुलूस में शामिल हो चुके थे. पटना में शनिवार को ही जुलूस निकाल लिया गया था.
सवाल यही है कि जिनपर पिछली बार हिंसा फैलाने और दंगा भड़काने के आरोप लगे थे, उन्हें फिर से जुलूस निकालने की अनुमति कैसे मिल गई?

Comments
Post a Comment