प्रियंका ने कहा- मोदी दुनिया में घूमे, पर अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए 5 साल में वक्त नहीं मिला
अयोध्या. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो शुरू हो गया। वे फैजाबाद के कुमारगंज से अयोध्या के हनुमानगढ़ी तक 47 किलोमीटर का रोड शो कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा, मोदी, अमेरिका-चीन समेत पूरी दुनिया में हर जगह घूम आए, लेकिन उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में जाने का वक्त नहीं मिला।
प्रियंका ने कहा, ''क्या मोदीजी वाराणसी में गांव-गांव में घूमते हैं, नहीं। अपने ही क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी को समय नहीं मिला कि एक परिवार से मिलें और उसे गले लगाएं। इतना जोरदार प्रचार करते हैं, मैंने खुद सोचा कि कुछ ना कुछ तो करते होंगे। स्थिति यह है कि अपने ही क्षेत्र के लिए उन्हें समय नहीं मिला। ये कोई छोटी बात नहीं है।''
''आपने कांग्रेस की सरकार देखी है। कांग्रेस की सरकार ने आपको मनरेगा दिया। जब मनरेगा कांग्रेस की सरकार ने बनाया था, तो मकसद था कि हर परिवार को 100 दिन का रोजगार मिलना तय हो। मोदीजी आए तो उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजना के लिए पैसे नहीं हैं।''
''आज मनरेगा में जो रोजगार करता है, उसे छह-छह महीने पैसे नहीं मिलते हैं। ये गलती से नहीं हुआ है, ये जानबूझकर किया जा रहा है। ये ऐसी सरकार है जो आपका रोजगार छीनती है। कांग्रेस ने न्याय योजना का ऐलान किया है। जब ये घोषणा हुई तो भाजपा की सरकार ने कहा कि ये सब चुनावी जुमले हैं। देश में इसके लिए पैसा नहीं है।''
''जब उद्योगपतियों के ऋण माफ करने थे, तब इसी सरकार को 317 हजार करोड़ रु. मिल गए। किसानों के लिए ऋण माफी, गरीबों के लिए न्याय योजना की कांग्रेस की बात पर ये कहते हैं कि पैसे नहीं हैं।''
प्रियंका के उप्र दौरे का आज आखिरी दिन
प्रियंका के तीन दिवसीय उत्तरप्रदेश दौरे का शुक्रवार को आखिरी दिन है। वे सुबह रायबरेली से सड़क मार्ग से फैजाबाद पहुंचीं। इस दौरान अमेठी में उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। प्रियंका रोड शो के दौरान चार जगह नुक्कड़ सभाएं और नौ जगह कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी।
भाजपा के गढ़ में साढ़े पांच घंटे रहेंगी प्रियंका
अयोध्या, भाजपा की सत्ता का केंद्र है। ऐसे में वे यहां करीब साढ़े पांच घंटे रहेंगी। रोड शो की कमान कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री संभाल रहे हैं। प्रियंका रामलला तो नहीं जाएंगी। कुछ संतों ने प्रियंका के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि प्रियंका हनुमानगढ़ी आएं तो उन्हें ऐलान करना चाहिए कि उनकी सरकार बनने पर राम मंदिर बनेगा।
गंगा यात्रा के बाद अब रामनगरी में प्रियंका
प्रियंका ने 18 मार्च को प्रयागराज के मनैया घाट से गंगा यात्रा की शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंने सॉफ्ट हिंदुत्व के जरिए भाजपा को घेरा। उन्होंने संगम पर बड़े हनुमान की पूजा-अर्चना की तो अक्षयवट के दर्शन किए थे। प्रियंका ने बोट यात्रा कर मंदिर से लेकर मजार पर गई थी। गांधी-नेहरू परिवार से 2016 में राहुल ने अयोध्या का दौरा किया था और अब प्रियंका पहुंचीं हैं।

Comments
Post a Comment